North Indians attacked in Train : दक्षिण भारत की एक चलती ट्रेन का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स हिंदी भाषा बोलने वाले उत्तर भारतीय लोगों पर हमला कर उन्हें पीटता दिखा है। यह शख्स पूछता है-'तमिल अथवा हिंदी?' जवाब हिंदी मिलने पर वह उन पर हमला करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। अब राष्ट्रीय अपराध अन्वेषण ब्यूरो (NCIB) ने इस वोडियो को संज्ञान में लिया है। एनसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर वह वीडियो शेयर कर लोगों से मारपीट कर रहे इस सनकी व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी है।
दक्षिण भारत की एक ट्रेन में उत्तर भारतीयों पर हमला।
एनसीआईबी ने वीडियो जारी कर मांगी जानकारी
एनसीआईबी ने वीडियो जारी करते हुए लिखा है 'यह वीडियो दक्षिण भारत के किसी हिस्से का है। इसमें एक व्यक्ति हिंदी बोलने के कारण उत्तर भारतीयों के साथ ट्रेन में मारपीट कर रहा है। अगर इस वीडियो में दिख रहे आरोपी के संबंध में आपके पास कोई जानकारी है तो हमारे वाट्सएप 09792580000 पर हमें उपलब्ध कराएं।'
#शर्मनाक..😡यह वीडियो दक्षिण भारत के किसी हिस्से का है। इसमें एक व्यक्ति हिंदी बोलने के कारण उत्तर भारतीयों के साथ… t.co/4Hu8PwOLsJ
— ANI (@ANI) Feb 16, 2023
तमिल या हिंदी, पूछने के बाद हमला
दो मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में हमला करने वाले व्यक्ति धोती और कमीज पहने हुए है और वह तमिल बोलता है। वह अपने पास खड़े एक युवक से पूछता है कि वह तमिल बोलता है या हिंदी। ट्रेन के इस डिब्बे में कई अन्य उत्तर भारतीय भी हैं। यह सनकी व्यक्ति हिंदी बोलने वाले कई लोगों पर हमला करता है। तिरुप्पुर की घटना का हवाला देते हुए व्यक्ति उत्तर भारतीय युवकों के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करता है। हालांकि, ट्रेन में कुछ तमिल भाषी इस सनकी व्यक्ति को शांत कराते हुए दिखते हैं।पुलिस से कार्रवाई करने की मांग
इस वीडियो पर सोशल मीडिया में लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने उत्तर भारतीयों पर इस हमले को गलत बताते हुए कहा है कि जब राजनीति में भाषाई श्रेष्ठता दिखाने की कोशिश होती है तो इस तरह की घटनाएं होती हैं। लोगों ने तमिलनाडु पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है।This assault is a hate crime which is a result of hate politics happening in the state . From name calling to physi… t.co/0ltqhqosqA
— ANI (@ANI) Feb 15, 2023
