श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का हुआ पॉलीग्राफ परीक्षण, जरूरत पड़ी तो होगा नार्को टेस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2022, 11:45 PM IST

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। अगर एक्सपर्ट संतुष्ट नहीं हुए तो आफताब को फिर से बुलाया जा सकता है। अधिकारी के अनुसार, रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर नार्को विश्लेषण करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

नई दिल्ली : महरौली हत्याकांड मामले के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का शुक्रवार को यहां फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में करीब तीन घंटे तक पॉलीग्राफ परीक्षण चला। पूनावाला की पुलिस हिरासत अवधि मामले की जांच जारी रहने के बावजूद शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। गौर हो कि पूनावाला ने अपनी सह जीवन साथी श्रद्धा वालकर (27) की मई में कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और कई दिनों तक उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था।

Shraddha Murder Case

आफताब का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

पुलिस को अभी तक पीड़िता की खोपड़ी और शरीर के बाकी हिस्सों के साथ-साथ शरीर के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला पॉलीग्राफ परीक्षण के अपने तीसरे सत्र के लिए शाम चार बजे यहां रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) पहुंचा और शाम साढ़े छह बजे के बाद चला गया।

End of Feed