बलात्कार के मामलों में वांछित स्वयंभू धर्मगुरु वीरेंद्र देव दीक्षित की हो चुकी है मौत, CBI ने अदालत को बताया

सीबीआई इस स्वयंभू गुरु की तलाश में थी और उसकी तलाश नेपाल तक जा रही थी। एजेंसी ने उसके बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एजेंसी की हैदराबाद इकाई को जनवरी 2025 में दीक्षित की मृत्यु की जानकारी मिली थी, जिसकी हाल ही में पुष्टि हुई है।

Virender Deo Dixit- सीबीआई को पता चला है कि रोहिणी आश्रम में अपने अनुयायियों के साथ कथित बलात्कार और दुर्व्यवहार के मामलों में वांछित स्वयंभू धर्मगुरु वीरेंद्र देव दीक्षित की 2023 में मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने पहले ही एक विशेष अदालत को सूचित कर दिया है और अब मुकदमे को रद्द करने की मांग करेगी। दीक्षित के खिलाफ 2018 में इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी किया गया था। 2017 में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई द्वारा मामले दर्ज किए जाने के बाद से वह फरार था।

virendra dixit

स्वयंभू गुरु वीरेंद्र देव दीक्षित पर आया अपडेट (PTI)

सीबीआई कर रही थी नेपाल तक तलाश

सीबीआई इस स्वयंभू गुरु की तलाश में थी और उसकी तलाश नेपाल तक जा रही थी। एजेंसी ने उसके बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एजेंसी की हैदराबाद इकाई को जनवरी 2025 में दीक्षित की मृत्यु की जानकारी मिली थी, जिसकी हाल ही में पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अदालत को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 2023 में उनके निधन के समय उसकी उम्र अस्सी के आसपास थी। उच्च न्यायालय ने सीबीआई को इन आरोपों पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था कि उन्होंने रोहिणी स्थित अपने आश्रम, आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कई महिलाओं को बंधक बनाकर रखा था। उन्होंने बताया कि एजेंसी अब उस मामले में मुकदमे को समाप्त करने की मांग करेगी जिसमें उसने कई आरोपपत्र दायर किए थे।

End of Feed