झुलसे शवों से सुलगते सवाल, भिवानी बोलेरो कांड से क्या बजरंग दल का है कनेक्शन

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 17, 2023, 11:03 AM IST

हरियाणा के लोहारु में एक बोलेरो कार जली हालात में मिली। इसके साथ ही उसमें दो शव भी मिले हैं। इस मामले का लेना देना राजस्थान से भी है। सवाल यह है कि वो दो शव किन लोगों के हैं।

हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारु में एक बोलेरो कार जली अवस्था में मिली। बात इतनी सी होती तो कोई बात नहीं थी। लेकिन उस बोलेरो में दो कंकाल भी मिले। घटना हरियाणा में घटी है। लेकिन इसका एक सिरा राजस्थान के भरतपुर तक जाता है। भरतपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव के मुताबिक एफआईआर में जुनैद और नासिर के अपहरण का जिक्र है। पीड़ित परिवार की तहरीर के बाद उन लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जो नामजद हैं। पुलिस का कहना है कि एफआईआर में जिस बोलेरो कार का जिक्र किया गया है वो बोलेरो हरियाणा के भिवानी में मिली है। उस कार में दो जली हुई बॉडी भी मिली है और डीएनए विश्लेषण के बाद ही साफ हो सकेगा कि मृतक कौन हैं।

लोहारु में मिले दो नरकंकाल

बता दें कि इस मुद्दे पर लोहारु के डीएसपी का कहना है कि जली बोलेरो कार में दो कंकाल मिले हैं। एफएसएस और दूसरी टीमें मौके पर हैं। इस तरह की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि या तो तो दोनों की मौत कार के जलने से हुई या उन्हें जला दिया गया हो। हालांकि अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। वहीं राजस्थान पुलिस के मुताबिक जिन दो लोगों के अपहृत होने की शिकायत मिली है उनमें से एक जुनैद के खिलाफ गोतस्करी के पांच मामले पहले से दर्ज हैं।

End of Feed