इश्क का ऐसा भूत! पत्नी ने चटनी में जहर मिलाकर पति को खिलाया,देवर ने लाश को 17 महीने तक भूसे में छिपाए रखा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 06:05 PM IST

dead body hidden in straw: रीवां पुलिस ने एक पुराने हत्याकांड का पर्दाफाश किया है बताते हैं पत्नी ने देवर के प्यार में पड़कर अपने पति की हत्या कर दी और लाश को भूसे के ढेर में छिपा दिया लेकिन अब मामला खुल गया है।

मध्य प्रदेश के रीवां से हत्या का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे यहां चार-पांच दिन पहले मिले मानव कंकाल की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है बताते हैं कि पत्नी ने ही देवर के प्यार में पति की हत्या की साजिश रची थी, और इस घटना की खास बात ये कि लाश को भूसे के ढेर में करीब 17 महीने तक भूसे में दबाकर रखा गया।

Rewa crime News

देवर ने लाश को 17 महीने तक भूसे में छिपाए रखा (प्रतीकात्मक फोटो)

लेकिन कहते हैं पाप का घड़ा फूटता जरूर है इस केस में भी ऐसा ही हुआ रीवां जिले में मिले नर कंकाल मामले के खुलासे में जुटी पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति का नरकंकाल मिला है, उसकी पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी और इस घटना में साथ दिया उसी के देवर ने लेकिन अब मामला खुल गया है।

End of Feed