सिर्फ भगवान पर ही निर्भर हैं- आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाए जाने से खौफ में रेप पीड़िता का परिवार, वकील पर लगाए गंभीर आरोप

नाबालिग पीड़िता के साथ आसाराम ने रेप किया था, यह मामला कोर्ट में सिद्ध भी हो चुका है और आसाराम को सजा भी हो चुकी है। हाल ही में इलाज के लिए आसाराम जेल से बाहर आया है और जमानत की यह अवधि बार-बार बढ़ाई जा रही है। इसी को लेकर पीड़ित परिवार ने सवाल उठाए हैं।

दुष्कर्म के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की जमानत अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाए जाने के बाद पीड़िता के पिता ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने कहा है कि अब उनके परिवार के सामने खतरा बढ़ गया है क्योंकि आसाराम कभी भी उनके साथ कुछ भी कर सकता है।

Asaram

रेप केस में आसाराम को हो चुकी है आजीवन कारावास की सजा (फाइल फोटो)

End of Feed