Punjab News: फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई , करीब पौने दो करोड़ रुपये किए नकद बरामद

Punjab News: थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब पौने दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। गुप्त सूचना पर की गई नाकाबंदी, भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।

Punjab News: फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब पौने दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।

cash recovery

एक कार से करीब पौने दो करोड़ रुपये नकद बरामद

गुप्त सूचना पर की गई नाकाबंदी, भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में नकदी लेकर रतिया रोड से गुजरने वाले हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रतिया रोड फतेहाबाद पर नाका बंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से लगभग पौने दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

End of Feed