Punjab News: पंजाब के एक पुलिसकर्मी (Police) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। मोबाइल की दुकान के अंदर 'अचानक' हुई फायरिंग (Firing) की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। घटना अमृतसर की है जिसमें दुकान एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां कई लोगों ने पुलिसकर्मी की आलोचना की है।
पंजाब में लापरवाह पुलिस अधिकारी की पिस्टल से 'मिसफायर'
वायरल हुआ वीडियो
मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है पुलिसकर्मी जेब से पिस्टल निकालकर काउंटर पर रख रहा था। इसके बाद वह बार बार उसे छूकर किसी को दिखा रहा है। इस दौरान वह कई बार पिस्टल काउंटर पर ही घुमाता है। अगले ही पल, सिपाही 'गलती से' ट्रिगर खींच देता है, जिससे एक व्यक्ति घायल हो जाता है। कर्मचारी का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत 'गंभीर' बताई जा रही है।#WATCH | A youth working in a mobile shop got injured in an alleged accidental firing by a policeman in Punjab's Am… t.co/vgHCZGJ8Zv
— ANI (@ANI) Oct 19, 2022
