पाक का स्लीपर सेल ध्वस्त! आतंकी जगजीत और नौशाद ने उगला राज, 4 संदिग्ध भारत में मौजूद

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 17, 2023, 09:45 PM IST

Pakistan Sleeper Cell: सूत्रों के अनुसार दिल्ली में गिरफ्तार आतंकियों ने पुलिस को बताया है कि उसके मॉड्यूल में आठ आतंकी शामिल है। जिसमें से चार भारत में ही मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ-साथ देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी आंतकियों की तलाश में लगी है।

Pakistan Sleeper Cell: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली से गिरफ्तार किए गए दो आतंकियों जगजीत और नौशाद ने बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार इन आतंकियों ने बताया है कि आतंकी मॉड्यूल में आठ सदस्य थे, जिसमें चार अभी भी देश के अंदर ही है। जिसके बाद से इन चारों की तलाश की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि चार में एक संदिग्ध ने ही उत्तराखंड से हथियार मुहैया कराया था। आतंकी हैदर आईएसआई का खास मोहरा बताया जा रहा है। हैदर के टच में नौशाद था। हैदर के निर्देश पर ही नौशाद काम करता था। आतंकी नौशाद को जिम्मेदारी दी गई थी कि वो जिहादी मानसिकता वाले लोगों को अपने मॉड्यूल में भर्ती करे। पता चला है कि ये आतंकी गणतंत्र दिवस के दिन या उससे पहले बड़ी आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसके बाद से इनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके और साथियों को पकड़ा जा सके।

End of Feed