क्राइम

जीजा ने पाकिस्तानी से करा दी शादी तो कश्मीर से भाग निकली लड़की; PAK ले जाने की तैयारी में था पति

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 17, 2023, 06:52 PM IST

कश्मीर की इस लड़की को ये पता नहीं था कि लड़का पाकिस्तान का है। लड़की को जब इसके बारे में पता चला तो पति उसे पिटने लगा। उसे प्रताड़ित करने लगा, जिसके बाद लड़की भागकर भोपाल आ गई, जहां उसका दोस्त रहता था। अब लड़की अपने परिवार को पास जाना नहीं चााहती है।

Image

कश्मीरी लड़की की पाकिस्तानी युवक से हुई शादी (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली गंगोत्रा को जब पता चला कि उसका पति पाकिस्तानी है तो वो वहां से भाग निकली और भोपाल पहुंच गई। उधर लड़की के परिवार वालों ने अपहरण की शिकायत पुलिस में करवा दी, जिसके बाद पता चला कि लड़की भोपाल में है तो इसकी सूचना मध्यप्रदेश पुलिस को दी गई। इसके बाद लड़की अपने दोस्त के साथ पुलिस के पास पहुंची। तब जाकर सारी कहानी सामने आई।

जीजा ने कराई थी

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी चचेरी बहन और जीजा ने रोशन नाम के एक लड़के के उसकी शादी करा दी थी। शादी के समय उसे नहीं पता था कि उसका पति पाकिस्तानी है। बाद में जब उसने अपने पति के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसे पाकिस्तानी झंडा लिए हुए देखा तो शक हुआ। जिसके बाद उसे पता चला कि जिस लड़के से उसकी शादी हुई है वो पाकिस्तानी है।

लड़की ने रच दिया चक्रव्यूह

पीड़ित लड़की ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसका पति पाकिस्तानी है तो उसने कोर्ट मैरेज की बात कह दी। जिसके लिए लोग तैयार भी हो गए, लेकिन जब कोर्ट में जज ने कागजात देखा तो शादी से इनकार कर दिया। कोर्ट ने आर्य समाज में हुई शादी को भी खारिज कर दिया।

करने लगा प्रताड़ित

पति का राज खुलने पर वो लड़की पर अत्याचार करने लगा। उसे मारने-पीटने लगा। लड़की को उसका पति दुबई या फिर पाकिस्तान ले जाने की तैयारी कर रहा था। जिसके बाद लड़की कश्मीर से भागकर भोपाल पहुंच गई, जहां वो अपने दोस्त के साथ रहने लगी। उसका दोस्त मनजीत भी कश्मीर का ही रहने वाला है। इसके बाद जब जम्मू-कश्मीर की पुलिस पहुंची तो लड़की ने घर जाने से इनकार कर दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article