क्राइम

ट्यूशन पढ़ने महिला टीचर के पास जाता था छात्र, शिक्षिका का आ गया दिल; ले कर भाग गई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 17, 2023, 09:45 PM IST

नोएडा में एक महिला शिक्षक पर आरोप लगा है कि वो एक अपने ही छात्र के साथ प्यार में पड़ गई और उसे लेकर फरार हो गई है। कोतवाली पुलिस को दी गईशिकायत में मूल रूप से देवरिया के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि रविवार दोपहर 1.30 बजे उसका 16 वर्षीय पुत्र घर से मौसी के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया।

Image

छात्र को लेकर फरार हुई महिला शिक्षक (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

नोएडा में एक महिला शिक्षक का दिल अपने ही एक स्टूडेंट पर आ गया। जिसके बाद इश्क में पागल महिला शिक्षक अपने ही छात्र के साथ फरार हो गई है। लड़के के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि लड़का आरोपी महिला शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था।

पिता ने दर्ज कराई है शिकायत

घटना नोएडा सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक 22 वर्षीय शिक्षिका अपने 16 वर्षीय छात्र के साथ फरार हो गई है। छात्र के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों के बीच था संबंध

छात्र की सकुशल तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो नोएडा समेत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक छात्र और शिक्षिका के बीच प्रेम प्रसंग था। छात्र उसी कॉलोनी में रहने वाली इस शिक्षिका के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था।

मौसी का बनाया था बहाना

कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में मूल रूप से देवरिया निवासी एक शख्स ने बताया कि रविवार दोपहर 1.30 बजे उसका 16 वर्षीय पुत्र अपने घर से मौसी के घर जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद से वो लापता है।

मोबाइल है बंद

घर से भागने के बाद टीचर और छात्र दोनों का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिक्षिका व छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article