Myanmar woman raped in Delhi: म्यांमा की एक महिला ने एक ऑटो चालक समेत चार लोगों पर उसका अपहरण कर उससे बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह और उसका पति अपनी बेटी का उपचार कराने के लिए दक्षिण पूर्वी दिल्ली आए थे।
म्यांमार की शरणार्थी महिला के साथ दिल्ली में हुआ गैंगरेप (प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक ऑटो चालक ने कालिंदी कुंज इलाके से महिला का कथित रूप से अपहरण किया और वह उसे एक दूर दराज की जगह पर ले गया, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया।उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना को लेकर एक नोटिस जारी
दिल्ली महिला आयोग ने इस घटना को लेकर शहर की पुलिस को मंगलवार को एक नोटिस जारी किया। आयोग ने डीसीपी दक्षिण पूर्वी जिले को जारी नोटिस में प्राथमिकी की प्रति, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों और विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। इसने पुलिस को तीन मार्च तक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
