कैसी सनक? बकरीद पर शख्स ने दी अपनी कुर्बानी! 'अल्लाह' का नाम लिया और रेत लिया गला

उत्तर प्रदेश के देवरिया में ईद-उल-अजहा पर एक मुस्लिम युवक ने अपनी कुर्बानी दे दी। उसने गला रेतने से पहले एक पत्र लिखकर छोड़ा, जिसमें उसने कहा है कि इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पाल पोस कर कुर्बानी करता है। मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह रसूल के नाम पर कर रहा हूं।

देवरिया जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मुसलमान ने शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्यौहार पर कथित तौर पर अपनी ही कुर्बानी दे दी। पुलिस के मुताबिक बकरीद पर एक मुस्लिम ने खुद की कुर्बानी दे दी। उसने चाकू से अपना गला रेत डाला, जिससे वह घर से बाहर बनी झोपड़ी में करीब एक घंटे तक तड़पता रहा। परिजनों ने जब उसकी कराह सुनी तो तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां से फिर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि ‘यूपी 112’ पर फोनकर्ता ने सूचना दी कि देवरिया जनपद के गौरीबाजार थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपना गला काट लिया है, जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल ईश मोहम्मद अंसारी (60) को एम्बुलेन्स से मेडिकल कालेज देवरिया ले जाया गया।वर्मा ने कहा कि अंसारी की स्थिति गम्भीर देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया लेकिन दुर्भाग्यवश उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी

End of Feed