MP Crime: राजगढ़ में एयर गन से पति ने गोली चलाकर कर दी पत्नी की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2024, 11:13 PM IST

husband killed wife: राजगढ़ में मामूली कहासुनी के दौरान पति ने एयर गन से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

husband killed wife: घटना खुजनेर के शिवाजी मार्केट की है बताया जा रहा है कि रविवार देर रात को यहां रहने वाले प्रखर उपाध्याय और उसकी पत्नी वंदना के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी हुई इस दौरान प्रखर को गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी वंदना पर एयर गन से फायर कर दिया जिससे एयर गन का छर्रा वंदना के सिर में लगा और उसकी मौत हो गई।

Murder

पति ने गोली चलाकर कर दी पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

रविवार को जब सुबह घर में ससुर ने बहू का शव पड़ा देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खुजनेर पुलिस मौके पर पहुंची ,इस दौरान घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और आरोपी प्रखर उपाध्याय को घर के अंदर से गिरफ्तार कर थाने ले गई।

End of Feed