फर्जीवाड़ा कर फाइनेंस कंपनी को शातिर ने लगाया चूना, हड़प ली 38.58 लाख के लोन की रकम

उत्तराखंड में एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी से फर्जी विक्रेता और फर्जी खरीदार बनाकर 38.58 लाख रुपये का लोन लेने के बाद रकम हड़पने के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

हरिद्वार : इन दिनों फर्जीवाड़े के खेल खूब खेले जा रहे हैं। फर्जी कंपनियां और कुछ शातिर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। जहां, एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी से फर्जी विक्रेता और फर्जी खरीदार बनाकर 38.58 लाख रुपये का लोन लेने के बाद रकम हड़पने की बात सामने आई। फिलहाल, पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर एक अधिवक्ता समेत 6 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Fraud Case

सांकेतिक फोटो (Photo: Canva)

अमर उजाला की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड संत भवन आर्यनगर ज्वालापुर के प्रबंधक हर्षपाल सिंह ने अपनी तहरीर में बताया है कि एक संपत्ति बसेड़ी खादर तहसील लक्सर में पहले सुखपाल के नाम दर्ज थी। बाद में यह जमीन पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए मच्छला देवी के नाम चढ़ी। पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी 2023 को इसकी रजिस्ट्री कराई गई थी।

End of Feed