Surat Gang Rape: गुजरात के सूरत में नवरात्रि उत्सव के दौरान नाबालिग से गैंगरेप

surat minor girl gang rape: सूरत जिले में नवरात्रि उत्सव के दौरान दोस्तों के साथ गई 17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित रूप से बलात्कार की खबर सामने आई है।

surat minor girl gang rape: गुजरात के सूरत जिले में नवरात्रि उत्सव के दौरान दोस्तों के साथ गई 17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हितेश जोयसर ने कहा कि मंगरोल तालुका में मोटा बोरसारा गांव के बाहरी हिस्से में एक सुनसान इलाके में नाबालिग लड़की के साथ मंगलवार रात करीब 11 बजे दुष्कर्म किया गया। घटनास्थल कोसम्बा थाना क्षेत्र के तहत आता है।

surat minor girl gang raped

17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित रूप से बलात्कार की खबर (फाइल फोटो)

इस वारदात के कुछ दिन पहले वडोदरा के बाहरी इलाके में एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। उस वक्त वह भी अपने दोस्तों के साथ बाहर गई थी।

End of Feed