क्राइम

पटना इस्कॉन में बच्चे के साथ यौन शोषण? तेजप्रताप यादव ने मंदिर प्रमुख को लेकर किया सनसनीखेज दावा, लगाए कई गंभीर आरोप

तेजप्रताप यादव ने एक्स पर एक कथित वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें इस्कॉन पटना के वर्तमान अध्यक्ष कथित तौर पर अर्धनग्न अवस्था में एक युवती के साथ हैं और युवती को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

Image

पटना इस्कॉन मंदिर प्रमुख पर तेज प्रताप ने लगाया बच्चों का यौन शोषण का आरोप

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इस्कॉन मंदिर के प्रमुख पर यौन शोषण का आरोप
  • पटना इस्कॉन मंदिर के प्रमुख पर आरोप
  • तेजप्रताप यादव ने लगाया आरोप

पटना स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रमुख पर बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। यह आरोप बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेजप्रताप यादव ने लगाया है। तेजप्रताप यादव ने पटना इस्कॉन मंदिर प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और इसके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।तेजप्रताप ने एक्स पर एक कथित वीडियो भी साझा किया है, जिसमें इस्कॉन पटना के वर्तमान अध्यक्ष कथित तौर पर अर्धनग्न अवस्था में एक युवती के साथ हैं और युवती को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

तेजप्रताप यादव ने किए कई सनसनीखेज दावे

बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव ने बुधवार को पटना के इस्कॉन मंदिर के प्रमुख पर यौन दुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की। तेजप्रताप ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- "इस्कॉन पटना में हुई घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है, मंदिर के प्रमुख और कुछ भक्तों ने श्रद्धालुओं की श्रद्धा व गरिमा को ठेस पहुंचाई है। मैंने पहले भी मंदिर में हो रहे घिनौने कृत्य का खुलासा किया था जो आज सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ गया है। पहले मेरी बातों को गंभीरता से लिया गया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती। नाबालिग बच्चों का शोषण एवं वहां हो रहे काले कारनामो की एक लंबी सूची है, जिसके आरोपी इस्कॉन पटना के प्रमुख व अन्य कई लोगों का अब पर्दाफाश हो चुका है। हालांकि अब भी इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं इस बारे में लगातार आवाज उठाता रहूंगा। सरकार और इस्कॉन प्रशासन से मांग है कि ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों के खिलाफ तत्काल करवाई की जाए।”

पुलिस ने क्या कहा

तेजप्रताप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- "मैं सरकार और इस्कॉन प्रशासन से मांग करता हूं कि इस तरह के घिनौनी हरकरत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह निंदनीय है और दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग इस्कॉन मंदिर में हैं। कोतवाली थाने में मेरी बात हुई है और उन्होंने कहा है कि इस मामले में जरूर कार्रवाई की जाएगी।" इसके बाद संपर्क किए जाने पर, कोतवाली थाने के प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि हमें पूर्व मंत्री की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि हम दो दिन पहले इस्कॉन के प्रतिद्वंद्वी गुटों द्वारा अलग-अलग दर्ज कराई गई प्राथमिकी में एक दूसरे के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।

भाषा से इनपुट के साथ

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article