क्राइम

किराना का सामान लेने गई थी मासूम, 60 साल के शख्स ने बना लिया हवस का शिकार; बेहोशी की हालत मिली

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 14 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा आरोपी की किराने की दुकान पर गई थी जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

Image

बुजुर्ग ने किया छात्रा से रेप (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

ओडिशा में एक मासूम को उस समय हवस का शिकार बना लिया गया, जब वो एक दुकान पर किराने का सामान लेने गई थी। मासूम छात्रा गंभीर स्थिति में दुकान के फर्श पर पड़ी मिली। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच में जुट गई है।

60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया रेप

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलपुर इलाके की है।

रेप कर भाग गया बुजुर्ग

लड़की की मां की ओर से मंगलपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 14 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा आरोपी की किराने की दुकान पर गई थी जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति मौके से भाग गया।

बेहोश मिली लड़की

शिकायत में कहा गया है कि नाबालिग की मां ने उसे दुकान के फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। मंगलपुर थाने की प्रभारी निरीक्षक चिन्मयी साहू ने कहा, ‘‘हमने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है और उसकी मेडिकल जांच एवं अन्य औपचारिकताओं के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article