लखनऊ

Saharanpur News: सहारनपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर हैवानियत, मासूम को घर बुलाकर तांत्रिक ने किया रेप

Saharanpur News: सहारनपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर एक 12 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है-

Image

तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची के साथ रेप (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Saharanpur News: उतर प्रदेश के सहारनपुर से हाल ही एक मामला सामने आया है। जहां जिले के जनकपुरी क्षेत्र में एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार मामला सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक 12 साल की बच्ची के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

झाड़-फूंक के नाम पर बच्ची के साथ रेप

मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनकपुरी थाना क्षेत्र की निवासी 12 साल एक बच्ची को उसके माता-पिता झाड़-फूंक के लिये तीन दिन पहले शहर में देहरादून मार्ग पर स्थित तांत्रिक अतीक अहमद के घर पर ले गये थे। उन्होंने बताया कि तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के बहाने से बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने सोमवार शाम थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर कथित तांत्रिक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article