उधम सिंह नगर: उत्तराखंड में बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा और यौन शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बेटियां घर से बाहर तो दूर, बल्कि शिक्षकों के साथ भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला उधम सिंह नगर से सामने आया है, जहां मदरसे में तालीम देने वाले मौलवी ने ही बच्चियों के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। उसने तालीम देने के दौरान छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर धमकी भी दी। आरोपी मौलवी चाइल्ड सेक्स का साइको निकला, जिसका खुलासा बच्चियों ने किया है।
रेपिस्ट मौलवी गिरफ्तार
यह भी पढे़ं - Deoria: नाबालिग के पेट में उठ रहा था तेज तेज दर्द, अस्पताल लेकर पहुंचे घरवाले, सच्चाई जान नहीं हुआ यकीन
साइको है मौलवी
आरोपी मौलवी वास्तव में चाइल्ड सेक्स का साइको निकला, जिसका खुलासा मासूम पीड़िता के अलावा अन्य चार बच्चियों ने अपनी जुबान से किया है। पुष्टि हो चुकी है कि आरोपी मौलवी ने एक नहीं, बल्कि अभी तक पांच बच्चियों के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आज मलसी गांव पहुंची। टीम ने सभी बिंदुओं पर जांच की। एसपी ने एसआईटी जांच गठित कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत करवाई करने के निर्देश दिए हैं।
