लखनऊ

Deoria: नाबालिग के पेट में उठ रहा था तेज तेज दर्द, अस्पताल लेकर पहुंचे घरवाले, सच्चाई जान नहीं हुआ यकीन

Deoria News: देवरिया में 13 साल की बच्ची के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पातल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इससे बच्ची के साथ दुषकर्म होने की बात सामने आई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

देवरिया में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की बच्ची के पेट में अचानक तेज दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मासूम ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस मामले से सबके होश उड़ गए। परिवार के लोगों को बच्ची के प्रेग्नेंट होने की कोई खबर नहीं थी। उन्हें इसकी जानकारी अस्पताल में हुई। पुलिस ने परिवार के लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।

नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म

मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया के थाना बरियापुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग बच्ची के पेट में अचानक दर्द होने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉर्ड से बच्ची को PICU वार्ड में शिफ्ट किया गया। इस दौरान बच्ची को ब्लीडिंग होने पर स्टाफ नर्स उसे टॉयलेट लेकर गई और वहां नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद नाबालिग और नवजात बच्ची को डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा।

पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। परिवार और लड़की का स्टेटमेंट लिया गया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। लड़की के बयान के अनुसार, गांव के एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। लड़की ने आरोपी का नाम जितेंद्र गुप्ता बताया। उसने ये भी बताया कि डर के मारे उसने कभी दुष्कर्म की बात परिवार को नहीं बताई थी।

नवजात को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग के माता-पिता ने नवजात बच्ची को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में नवजात बच्ची को पुलिस ने चाइल्ड केयर सेंटर को सौंप दिया है। डॉक्टरों ने नवजात और नाबालिग को ऑब्जर्वेशन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

आरोपी गिरफ्तार

थाना बरियापुर के प्रभारी महेंद्र कुमार ने शिकायत मिलते ही धारा 376,5 (जे) (2), पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाही की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article