क्राइम

Badlapur Rape Case: कहां गायब हो गया बदलापुर के स्कूल का 15 दिन का CCTV फुटेज, अब पता लगाएगी पुलिस

Badlapur Rape Case: शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने बताया कि सीसीटीवी को लेकर तीन अलग-अलग वर्जन आ रहे हैं। पीड़ित बच्चियों के माता-पिता पहले दिन से कह रहे थे कि स्कूल की ओर से सीसीटीवी फुटेज को गायब करने का प्रयास क‍िया जा रहा है। स्‍कूल का डायरेक्टर कह रहा है कि वहां सीसीटीवी कैमरा लगा ही नहीं है। जबकि तीसरा वर्जन स्कूल के प्रिंसिपल का है, जो कह रहा है कि सीसीटीवी लगा है, लेकिन वो काम नहीं कर रहा।

Image

बदलापुर के स्कूल का 15 दिन का सीसीटीवी फुटेज गायब हुआ

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • बदलापुर रेप केस का सीसीटीवी वीडियो गायब
  • 15 दिन का सीसीटीवी वीडियो गायब
  • पुलिस को मिले जांच के आदेश

Badlapur Rape Case: महाराष्ट्र के बदलापुर स्कूल रेप केस में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिस स्कूल का यह मामला है, उस स्कूल का 15 दिन का सीसीटीवी फुटेज गायब है। किसने और कब इस फुटेज को निकाला, इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। अब पुलिस इस मामले पर जांच करने की बात कह रही है। स्कूल में कथित तौर पर लड़कियों के यौन उत्पीड़न के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था।

जांच करेगी पुलिस

महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने सोमवार को कहा कि बदलापुर के स्कूल का 15 दिन का सीसीटीवी फुटेज गायब हो गया है और पुलिस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। केसरकर ने पत्रकरों से कहा- “स्कूल शिक्षा विभाग ने घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। हमने पाया कि 15 दिन का सीसीटीवी फुटेज गायब है। हमने पुलिस से पता लगाने के लिए कहा है कि यह कैसे गायब हुई। चूंकि अपराध शौचालय के पास किया गया था, इसलिए हमने सीसीटीवी फुटेज मांगी और फिर समिति को बताया गया कि यह गायब हो गई है।”

हुआ था बड़ा विरोध प्रदर्शन

इस मामले को लेकर 20 अगस्त को ठाणे जिले के बदलापुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिससे उपनगरीय सेवाएं 10 घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रही थीं। इसके बाद से पुलिस पर मामले को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप सामने आए हैं, जिसमें मामला दर्ज करने से पहले पीड़िता के माता-पिता को घंटों इंतजार कराना भी शामिल है।

विपक्ष का आरोप

महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में स्कूल से सीसीटीवी गायब होने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा क‍ि यह बहुत बड़ी साजिश और षडयंत्र है। प्रियंका चतुर्वेदी ने आईएएनएस से, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने बताया है कि बदलापुर मामले में जिस दिन एफआईआर दर्ज हुआ है, उसी दिन की सीसीटीवी फुटेज गायब है। घटना के चार दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। स्कूल को सीसीटीवी फुटेज हटाने का पूरा समय दिया गया। ये राज्य सरकार की बहुत बड़ी साजिश और षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार न्याय देने की बात करती है और केस को फास्ट ट्रैक मोड पर चलाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ स्कूल को पूरा मौका देते हैं कि वो सीसीटीवी फुटेज गायब कर दे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article