सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती बनी खौफनाक वारदात, लिव-इन पार्टनर और उसकी बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में महिला और उसकी नौ वर्षीय बेटी की हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दीपक बहादुर पर अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी बच्ची की हत्या कर फरार होने का आरोप है। पुलिस ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास उस समय पकड़ा, जब वह मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहा था।

Delhi News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी नौ साल की बेटी की हत्या के मामले में फरार नेपाली नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान 38 वर्षीय दीपक बहादुर के रूप में हुई है, जो सात मार्च को दर्ज दोहरे हत्याकांड के मामले में वांछित था।

Man Arrested in Delhi for Killing Live-in Partner and Her 9-Year-Old Daughter in Rudraprayag

उत्तराखंड में अपनी पार्टनर और उसकी बेटी की हत्या का आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, छह मार्च को रुद्रप्रयाग में एक किराए के कमरे से तेज बदबू आने की सूचना मिली थी। इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उस कमरे में रहने वाली 34 वर्षीय महिला, उसकी बेटी और उनके साथ रहने वाला बहादुर कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहे थे, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरा बंद पाया। जब दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो महिला और बच्ची के शव सड़ी-गली अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि दोनों की हत्या कई दिन पहले की गई थी।

End of Feed