युवक को बना रहा था कुकर्म का शिकार, लिंग परिवर्तन कराने ले गया अस्पताल; आरोपी को पुलिस ने दबोचा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 21, 2024, 11:01 PM IST

Muzaffarnagar News: युवक को 'लिंग परिवर्तन' सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित के पिता ने ये शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बेटे को ओम प्रकाश एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया था, जो पिछले दो वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

Crime in UP: मुजफ्फरनगर में 20 वर्षीय युवक को कथित रूप से बिना उसकी सहमति के लिंग परिवर्तन सर्जरी के वास्ते अस्पताल ले जाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़ित के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, युवक को ओम प्रकाश द्वारा यहां एक निजी अस्पताल में लाया गया था, जो पिछले दो वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

Crime News (1)

सांकेतिक तस्वीर।

लिंग परिवर्तन सर्जरी के लिए ले गया अस्पताल

पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक महीने से अपने घर से लापता था। यह भी पता नहीं है कि अस्पताल नियमित रूप से लिंग परिवर्तन सर्जरी करता है या नहीं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह भी कहा था कि ओम प्रकाश करीब एक पखवाड़े पहले पीड़ित को अस्पताल लेकर आया था।

End of Feed