महाराष्ट्र : पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया हत्या का मामला, प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 23, 2023, 11:36 PM IST

पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार चिंथा ने व्यक्तिगत रूप से अपराध स्थल का दौरा किया और रहस्यमय मामले को अपराध शाखा को सौंपने का फैसला किया।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गढ़चिरौली पुलिस ने तत्काल जांच करते हुए चंद्रपुर से लापता 19 वर्षीय लड़की के मामले को सुलझा लिया है, जिसका खून से लथपथ अर्धनग्न शव 22 दिसंबर को गढ़चिरौली के जंगलों में मिला था। घने जंगलों में अज्ञात लड़की का शव बरामद होने से नक्‍सल प्रभावित इस जिले के पोरला और आसपास के आदिवासी गांवों में सनसनी फैल गई और गढ़चिरौली पुलिस हरकत में आ गई।

maharashtra crime

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया हत्या का मामला (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

End of Feed