क्राइम

बॉस के साथ पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो बौखलाया पति, दे दिया तलाक

Triple Talaq: महाराष्ट्र के कल्याण में 45 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी से बॉस के साथ संबंध बनाने का जोर डाला और जब पत्नी ने इससे इनकार कर दिया तो पति ने 28 वर्षीय पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस 45 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Image

महाराष्ट्र तलाक मामला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पति ने दूसरी पत्नी को दिया तीन तलाक।
  • महिला से पहली पत्नी को देने के लिए मांगे थे 15 लाख।
  • 45 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज।

Triple Talaq: महाराष्ट्र के कल्याण से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया जहां एक 45 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी से बॉस के साथ संबंध बनाने का जोर डाला और जब पत्नी ने इससे इनकार कर दिया तो पति ने 28 वर्षीय पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज

कल्याण में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर आरोप है कि उसने अपनी दूसरी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि पत्नी ने उसके बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 19 दिसबंर को उस वक्त सामने आया जब 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक पार्टी में अपने बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद चीजें उस वक्त और भी ज्यादा खराब हो गईं जब व्यक्ति ने अपनी पत्नी से अपनी पहली पत्नी के लिए माता-पिता के घर से 15 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा, लेकिन उसकी दूसरी पत्नी ने फिर से इनकार कर दिया।

पत्नी के इनकार करने के बाद व्यक्ति ने गुस्से में आकर दूसरी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया। ऐसे में साफ्टवेयर इंजीनियर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 351(3) और 352 तथा मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article