मुंबई

Mumbai Fire: सिंगर शान की रिहायशी इमारत में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

मुंबई के बांद्रा वेस्ट में फॉर्च्यून एन्क्लेव की रिहायशी इमारत की 7वीं मंजिल पर सोमवार देर रात आग लग गई। इसी इमारत की 11 वीं मंजिल पर सिंगर शान का फ्लैट है। घटना के बाद पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और इमारत को खाली कराया गया। दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

Image

मुंबई की रिहायशी इमारत में आग

Photo : ANI

Mumbai Fire: मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में सोमवार देर रात फेमस सिंगर शान की रिहायशी इमारत में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना के कारण एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें इमारत से रेस्क्यू कर लिया गया है और नजदीक के बाबा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है।

इमारत की 7वीं मंजिल में लगी आग

यह घटना ब्रांदा वेस्ट में स्थित फॉर्च्यून एन्क्लेव की रेजिडेंशियल बिल्डिंग की है, जिसकी 7वीं मंजिल पर सोमवार देर रात भयंकर आग लग गई। बीएमसी फायर डिपार्टमेंट के अनुसार आग की सूचना सोमवार को रात के करीब 12:45 बजे इमरजेंसी नंबर पर मिली। तुरंत ही दमकल कर्मियों की टीम 10 फायर टेंडर के साथ पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही मुंबई पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को खाली कराया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

इस रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर सिंगर शान का फ्लैट है। जब यह घटना हुई, तो वे अपने परिवार के साथ फ्लैट में मौजूद थे। जिसके बाद बिल्डिंग के बाकी लोगों के साथ ही सिंगर शान भी अपने फैमिली के साथ अपार्टमेंट के बाहर आ गए। शुरुआती जांच में यह घटना शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!