महाराष्ट्र के सतारा में डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दो पुलिसकर्मियों पर लगाया रेप का आरोप

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है।

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें दो पुलिसकर्मियों पर रेप और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) देर रात फलटन के एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

suicide

महिला डॉक्टर एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं (फाइल फोटो:istock)

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सतारा के पुलिस अधीक्षक से बात की और मृत महिला डॉक्टर के छोड़े गए नोट में नामजद पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया।

End of Feed