Lucknow Gang Rape: लखनऊ में युवती से 'गैंगरेप' मामले में पुलिस के शिकंजे में आया एक आरोपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:13 AM IST

Lucknow Gang Rape Update:उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती से गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दूसरा अभी भी फरार है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड के कठौता इलाके में ट्यूशन पढ़ाने वाली एक युवती से ऑटो सवार दो बदमाशों ने कथित रूप से बलात्कार किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा हुसड़िया इलाके के चौकी के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया हैं। पुलिस के अनुसार, युवती ने शनिवार को कठौता चौराहे पर दमकल केंद्र के निकट ट्यूशन पढ़ाने के बाद अपने घर के लिए ऑटो रिक्शा लिया था। उन्होंने कहा कि युवती ने बताया कि ऑटो में ड्राइवर के अलावा एक अन्य यात्री भी बैठा था और दोनों ने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया। थाना प्रभारी (विभूतिखंड) राम सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Lucknow Gang Rape Update

युवती से गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

एक आरोपी आकाश तिवारी गिरफ्तारआरोपियों के खिलाफ संडे को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस उपायुक्त प्राची सिंह ने बताया कि घटना के एक आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी तथा ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि यह घटना हुसड़िया इलाके में हुई और उस इलाके के चौकी प्रभारी हुसैन अब्बास को कार्यो में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

End of Feed