प्रेमिका का गला काटकर बोला आशिक-धोखे की एक ही सजा वो है मौत…, बुलंदशहर का है मामला

एक बॉयफ्रेंड ने प्यार में धोखा मिलने पर अपनी गर्लफ्रेंड का गला काटकर हत्या कर दी, घटना यूपी के बुलंदशहर की है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूपी के बुलंदशहर से एक खौफनाक मामला सामने आया है यहां खलनायक फिल्म देखकर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला काट दिया, जिसका शव कब्रिस्तान में मिला है। महिला की पहचान 30 साल की आसमां के रूप में हुई है बताते हैं कि खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में वह दोनों अक्सर मिलते रहते थे वहीं बॉयफ्रेंड अदनान ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने से पहले खलनायक पिक्चर देखी थी जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

MURDER

बॉयफ्रेंड अदनान ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने से पहले खलनायक पिक्चर देखी थी

वो शव को कब्रिस्तान में फेंककर फरार हो गया इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अदनान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अदनान कबूलनामा कर रहा है कि मोहब्बत में धोखा दिया तो मैंने उसका गला काट दिया… मोहब्बत में धोखा दे दिया और मोहब्बत में धोखा देने की एक ही सजा है मौत…

End of Feed