फेसबुक पर दोस्ती, व्हाट्सएप पर मोहब्बत, ऑनलाइन निकाह और पाकिस्तान की यात्रा, नगमा नूर मकसूद अली ने साल 2015 में अपना नाम बदली कर सनम खान रखा। इसके बाद अपनी दोनों बेटियों के भी दस्तावेज अपडेट किए। साल 2021 में उसकी फेसबुक पर एबटाबाद के रहने वाले बाबर वशीर अहमद से दोस्ती हुई। नंबर एक्सचेंज हुए और व्हाट्सएप पर मोहब्बत शुरू हुई।
इसके बाद सनम ने पाकिस्तान जाने की कोशिश की लेकिन कामयाब न हो सकी तो सनम ने बाबर से फरवरी 2024 में ऑनलाइन निकाह किया।इसके बाद वीजा मिला तो 27 मई को पाकिस्तान गई। बाबर रावलपिंडी के होटल में काम करता है।
ये भी पढ़ें-Anju Nasrullah Love Story : अंजू पाकिस्तान में बन गई फातिमा, धर्म बदलकर नसरुल्लाह से किया निकाह
अपनी मां की खराब तबियत का हालचाल पूछने जब सनम 17 जुलाई को मुंबई लौटी तो पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।हालांकि सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सनम की इस कहानी पर शक है और वो जांच में जुटी है।
