गया में स्थानीय लोगों को एक महिला पर डायन होने का शक हुआ और फैसला ऑन स्पॉट दे दिया। अनुसूचित जाति समाज की महिला को घर में बंद कर जिंदा जला दिया। मामला मैगरा पुलिस स्टेशन के गांव पंचवा का है। यह गांव झारखंड की सीमा से लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस को डायन घोषित किए जाने की जानकारी मिली तो वो मौके पर पहुंची। लेकिन स्थानीय लोगों के दबाव की वजह से पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। पंचवा गांव में महिला को डायन का आरोप लगाकर घर में ही जिंदा जला दिया जहां महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, मृतक महिला की पहचान अर्जुन दास के 45 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है।पटना में फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और इलाके से नमूने एकत्र किए हैं।
बिहार के गया जिले में वारदात
आरोपियों(पुरुषों) की धरपकड़ तेज
एक महीना पहले गांव के एक परमेश्वर भुइयां की लंबी बीमारी से मौत हो गई थी, लेकिन परिवार का मानना था कि रीता देवी ने जादू टोना कर उसकी हत्या की है।रीता (दास) समुदाय से और परमेश्वर भुइयां समुदाय से थे। मौत के बाद से ही दोनों परिवार और उनके समर्थक आमने-सामने थे।शनिवार को परमेश्वर के परिवार ने झारखंड के एक ओझा को बुलाया, जिसने दावा किया कि दोपहर में बुलाई गई पंचायत के सामने महिला ने जादू टोना का उपयोग करके हत्या की बात कबूल की थी। गरमागरम माहौल और मारपीट की आशंका को देखकर ओझा भाग निकला और उसके कुछ देर बाद महिला और उसके परिजन भी मौके से फरार हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वहीं आरोपियों(पुरुषों) को पकड़ने के लिए भी धरपकड़ की जा रही है।
Bihar | A woman died after she was set on fire by villagers, in Pachmah village in Gaya district, over suspicion of… t.co/zF5KnvYcTm
— ANI (@ANI) Nov 5, 2022
9 महिलाएं गिरफ्तार
इमामगंज एसडीपीओ मनोज राम के तहत अतिरिक्त सुदृढीकरण को महिला के शव को खोजने के लिए मौके पर पहुंचाया गया, जिसे बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए गया भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने कहा कि हत्या के आरोपी पुरुषों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 302 और 436 और जादू टोना अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले में नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
