राजीव गांधी के हत्यारों की तरह मेरी भी हो रिहाई, पत्नी को जिंदा दफनाने वाला स्वामी श्रद्धानंद ने लगाई गुहार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2022, 02:45 PM IST

स्वयंभू स्वामी श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा अपनी पत्नी को अपने विशाल बंगले के परिसर में जिंदा दफन कर मार दिया था। अब वह चाहता है राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की तरह मुझे भी जेल से रिहा किया जाए। उसने अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर दफनाया था।

नई दिल्ली : अपनी पत्नी शकीरे नमाजी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू स्वामी श्रद्धानंद ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि उसे राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की तरह जेल से रिहा किया जाए। श्रद्धानंद ने कहा कि उसका मामला समानता के अधिकार के उल्लंघन का सटीक उदाहरण है। उसने कहा कि वह जेल में 29 साल से अधिक बिता चुका है और एक भी दिन की पैरोल नहीं मिली है।

Swayambhu Baba Swami Shraddhanand had killed his wife

स्वयंभू बाबा स्वामी श्रद्धानंद ने की थी पत्नी की हत्या

पत्नी को कर दिया था जिंदा दफन

श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा ने अपनी पत्नी नमाजी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे 28 अप्रैल, 1991 को बेंगलोर स्थित अपने विशाल बंगले के परिसर में जिंदा दफन कर दिया था। मैसूर के पूर्व दीवान सर मिर्जा इस्माइल की पौत्री नमाजी ने पूर्व राजनयिक अकबर खलीली से तलाक लेने के बाद 1986 में श्रद्धानंद से शादी कर ली थी।

End of Feed