लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर जीतू उर्फ जितेंद्र की नोएडा STF से मुठभेड़ में हुई मौत, एक लाख का था इनाम

Lawrence Bishnoi Gang: बदमाशों के साथ थाना मुंडाली मेरठ क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश की पहचान जीतू उर्फ जितेन्द्र निवासी आसौंदा सिवान थाना आसौंदा जिला झज्झर हरियाणा के रूप में हुई है।

Lawrence Bishnoi Gang: मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र में 25 और 26 फरवरी की दरमियानी रात को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। एसटीएफ के अपर अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि जिले के मुंडाली क्षेत्र में एसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसकी पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है।

Lawrence Bishnoi Gang

STF की क्रॉस फायरिंग में जीतू गंभीर रूप से घायल

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमिताभ यश ने बताया कि जितेंद्र पर गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 2023 में हुई एक हत्या के सिलसिले में एक लाख रुपये का नकद इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र को साल 2016 में झज्जर में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह इसी मामले में 2023 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था लेकिन उसके बाद वह फरार हो गया था और सुपारी लेने के बाद उसने गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें वह 2023 से फरार था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जितेंद्र जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में आया और फरार होने के बाद उसने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया।

End of Feed