भाजपा नेता से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डाक से भेजी थी चिट्ठी

Lawrence Bishnoi Gang: बलिया जिले की बेल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। उन्हें डाक के जरिए एक चिट्ठी मिली, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 10 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। अब इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Lawrence Bishnoi Gang: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष को पत्र भेजकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया। उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह ने रविवार को बताया कि बेल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर रविवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Lawrence Bishnoi Gang

भाजपा नेता से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई

डाक के जरिए पत्र भेजकर मांगी गई रंगदारी

दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें तीन दिन पहले डाक के जरिए एक पत्र मिला, जिसमें आरोपी ने खुद को बिश्नोई गिरोह का सदस्य करार देते हुए उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी रेनू गुप्ता वर्तमान समय में भाजपा की बेल्थरा रोड नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। बेल्थरा रोड नगर पंचायत के दो बार अध्यक्ष रहे गुप्ता व्यवसायी हैं। साथ ही वह भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक भी हैं।

End of Feed