लैला खान मर्डर केस: पूरे परिवार का किया था कत्ल, कोर्ट ने माना रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला, सौतेले पिता को मौत की सजा

लैला, उसकी मां सेलिना और चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के इगतपुरी में उनके बंगले पर परवेज टाक ने हत्या कर दी थी। अब इस मामले में अदालत का फैसला आया है।

Laila Khan murder: 13 साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान और उनके परिवार की खौफनाक हत्या के मामले में मुंबई की अदालत ने आज अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी परवेज टाक को फांसी की सजा सुनाई है। मुंबई सत्र अदालत ने शुक्रवार को परवेज टाक को बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की 2011 में हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई। अदालत ने परवेज टाक को 9 मई को हत्या और सबूत नष्ट करने के लिए दोषी ठहराया था।

Laila khan

लैला खान मर्डर केस

मामला दुर्लभतम की श्रेणी में

शुक्रवार को जज एसबी पवार ने कहा कि यह मामला दुर्लभतम की श्रेणी में आता है और हत्या के आरोप में टाक को मौत की सजा दी गई है। सबूत मिटाने के जुर्म में अदालत ने सात साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

End of Feed