Kolkata Docter Murder Case: गुप्तांग-आंखों से बह रहा था खून...हैवानों ने गर्दन तोड़ी, दुष्कर्म और हत्या से पहले खूब लड़ी डॉक्टर

Kolkata Docter Murder Case: कोलकाता के अस्पताल में मृत मिली डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। चार पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे।

Kolkata Docter Murder Case: कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को जिस पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था, उसकी प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। आत्महत्या की संभावना से भी इनकार किया गया है। लिहाजा, अब ताला पुलिस थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतक के दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, …गर्दन, दाएं हाथ और… होंठों पर भी चोट के निशान थे। कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ। उन्होंने कहा कि उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई।

Kolkata Docter Murder Case

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस

एसआईटी का गठन

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पहले उसका गला घोंटा गया। उन्होंने कहा कि हम पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे हमें अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। कोलकाता पुलिस ने अपराध की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इससे पहले सरकारी अस्पताल के ‘सेमिनार हॉल’ में शुक्रवार को एक परास्नातक प्रशिक्षु (पीजीटी) महिला चिकित्सक का अर्ध निर्वस्त्र शव पाया गया। मृत पाई गई प्रशिक्षु चिकित्सक छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। प्रशिक्षु चिकित्सक के शव पर चोट के निशान मिले हैं।

End of Feed