Kolkata Case: सेक्स वर्कर के पास जाने की थी आरोपी संजय रॉय की आदत, पुलिसवाला बताकर देता था धौंस

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और उसकी हत्या के मामले के मुख्य आरोपी और छह अन्य का ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ शनिवार को हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय रॉय का ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ उस जेल में ही किया जा रहा है जहां वह बंद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेड लाइट एरिया में जाता था कोलकाता रेप का आरोपी
  • पुलिसवाला बताकर जमाता था धौंस
  • सीबीआई को हाथ लगी घटना के दिन वाली बाइक

कोलकाता रेप केस में आरोपी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का आरोपी संजय रॉय को लेकर ये बात सामने आई कि वो अक्सर रेड लाइट एरिया में जाता था। सीबीआई और लोकल पुलिस की टीम भी यंहा जांच के लिए आई थी। इसके अलावा संजय रॉय अक्सर पुलिस वाले होने की धौंस भी देता था।

kolkata rape case

कोलकाता रेप केस का आरोपी संजय रॉय जाता था सेक्स वर्कर के पास

End of Feed