क्राइम

मुरादाबाद नर्स रेप कांड में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, तीन मदरसे हुए सील; डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक डॉक्टर ने 17 अगस्त की रात को अपने अस्पताल में 20 वर्षीय नर्स के साथ बलात्कार किया। नर्स रात की ड्यूटी पर थी, उसे उसकी मर्जी के खिलाफ डॉक्टर के कमरे में ले जाया गया, जहां उसका बलात्कार हुआ।

Image

मुरादाबाद नर्स रेप केस में तीन मदरसे सील (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुरादाबाद में तीन मदरसे सील
  • रेप के आरोपी के थे मदरसे
  • नर्स के साथ रेप करने का है आरोप

मुरादाबाद नर्स रेप केस में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। योगी सरकार ने आरोपी के पिता के तीन मदरसों को सील कर दिया है। नर्स रेप केस में पहले ही डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के पिता का मदरसा सील

मुरादाबाद के जिला अधिकारी अनुज सिंह ने बताया है कि इस मामले के एक आरोपी का पिता सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मदरसा संचालित कर रहा था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तीन मदरसों को सील कर दिया। अनुज सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे के अनुसार कार्रवाई हो रही है। उन्‍होंने कहा क‍ि एक आरोपी का पिता जटपुरा, राजपुर केसरिया गांव में अवैध रूप से मदरसे संचालित कर रहा है। इस पर मुरादाबाद के अल्पसंख्यक अधिकारी, एसडीएम ठाकुरद्वारा मनी अरोड़ा, और सीओ ठाकुरद्वारा की मौजूदगी में मदरसों को सील कर द‍िया गया।

मुरादाबाद के निजी अस्पताल में नर्स के साथ रेप

हाल ही में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में एक नर्स के साथ बलात्कार की घटना हुई। इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि घटना वाले दिन उसकी बेटी की नाइट ड्यूटी थी। अस्पताल में उसे बंधक बनाया गया। इसके बाद डॉक्टर ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर ल‍िया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article