देश

RG Kar Murder case में हो सकते हैं बड़े खुलासे, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

Kolkata Rape Case : कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले पर सीबीआई की जांच जारी है। इसी बीच CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Image

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ दर्ज की FIR
  • सीबीआई ने वित्तीय अनिमिययता का मामला दर्ज किया
  • कोलकाता पुलिस ने भी पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ दर्ज किया था केस

Kolkata Rape Case : सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने वित्तीय अनिमिययता का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने करप्शन केस में SIT की रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज किया है। CBI ने जांच शुरू कर दी है। बता दें, इससे पहले कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के साथ धारा 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया था।

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने दर्ज किया केस

कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेश के बाद सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू कर दी है। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी ने आज सुबह निजाम पैलेस स्थित सीबीआई दफ्तर जाकर सभी दस्तावेज सौंपे। दस्तावेज मिलने के बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की। सीबीआई ने आज की एफआईआर कॉपी अलीपुर सीजेएम कोर्ट को सौंप दी है।

खबर अपडेट की जा ही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article