क्राइम

Kolkata Case: सच आयेगा बाहर! कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर के मुख्य आरोपी संजय रॉय का 'पॉलीग्राफी टेस्ट'

sanjay roy polygraph test: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को डॉक्टर का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे, इस घटना के संबंध में कोलकाता पुलिस ने रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया था।

Image

संजय राय का पॉलीग्राफी टेस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  1. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या मामले
  2. में मुख्य आरोपी संजय रॉय का 'पॉलीग्राफ टेस्ट' कोलकाता जेल में किया गया
  3. शनिवार को अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष समेत चार लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था

kolkata rape & murder sanjay roy polygraph test: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय (kolkata rape murder accused sanjay roy) का 'पॉलीग्राफ टेस्ट' (polygraph test) कोलकाता की प्रेजीडेंसी जेल में किया जा रहा है जहां वह बंद है। अधिकारियों ने संडे को बताया कि कोलकाता में CBI के कार्यालय में दो ओर लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा, उन्होंने बताया कि शनिवार को अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष समेत चार लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) से 'पॉलीग्राफ' विशेषज्ञों का एक दल जांच करने के लिए कोलकाता गया है।'पॉलीग्राफ टेस्ट' के दौरान व्यक्ति द्वारा प्रश्‍नों के उत्तर दिए जाते समय एक मशीन की मदद से उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है और यह पता लगाया जाता है कि वह सच बोल रहा है या झूठ।

सीबीआई ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा था कि स्थानीय पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को दबाने का प्रयास किया था और जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक अपराध स्थल से छेड़छाड़ की जा चुकी थी।

इस घटना के खिलाफ देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article