Karnataka: ऐसी लड़ीं दो महिला अधिकारी कि शेयर कर दी Private Photos, एक है IPS तो दूसरी है IAS

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 20, 2023, 08:28 PM IST

Karnataka: रविवार को आईपीएस (IPS) अधिकारी डी रूपा मौदगिल ने सोशल मीडिया पर आईएएस (IAS) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की Private Photos शेयर कर दीं। उन्होंने दावा किया कि रोहिणी सिंधुरी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Karnataka: कर्नाटक में दो महिला अधिकारियों के बीच ऐसी लड़ाई हुई है कि एक ने दूसरे की Private Photos सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस मामले को लेकर राज्य में ऐसा हंगामा मचा है कि सरकार को दखल देना पड़ गया है।

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इस मामले पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल रविवार को आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल ने सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की निजी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने दावा किया कि रोहिणी सिंधुरी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है।

End of Feed