Karnataka Crime News: कर्नाटक में एक महिला को बेटे के कारनामों के कारण दरिंदगी का शिकार होना पड़ गया। महिला को गुस्साई भीड़ ने न केवल पीटा बल्कि उसे नग्न करके पूरे गांव में घुमाया। इतने से भी मन नहीं भरा तो बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई कर दी।
कर्नाटक में महिला को नग्न कर पीटा (प्रतीकात्मक फोटो)
ये भी पढ़ें- Palghar Sex Racket: पालघर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल का कबूलनामा- 200 से 250 लड़कियों को फंसाया
बेलगावी गांव की घटना
पुलिस ने सोमवार को कहा कि बेलगावी के एक गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, उसे नग्न कर घुमाया गया और उसे बिजली के खंभे से बांध दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला का बेटा एक लड़की के साथ भाग गया था, जिसकी सगाई किसी और के साथ होने वाली थी। लड़की की हरकत के बारे में पता चलने पर उसके परिवार वालों ने न्यू वंटामुरी गांव स्थित उसके घर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वे उसकी मां को घसीट कर ले गए, उसे नग्न कर घुमाया और बिजली के खंभे से बांध दिया।
सात गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया, घटना के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। बेलगावी के पुलिस आयुक्त सिद्धरामप्पा ने कहा कि 24 वर्षीय अशोक और 18 वर्षीय प्रियंका दोनों एक ही समुदाय और एक ही गांव के हैं और एक-दूसरे से प्यार करते थे। सोमवार रात करीब 12:30 बजे वे गांव से चले गए।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने बताया कि इससे नाराज होकर लड़की के माता-पिता और रिश्तेदार उसके घर में घुस गए और उसकी मां के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने कहा- "सुबह 4 बजे सूचना मिलने पर, हमारे पुलिस सब इंस्पेक्टर ने गांव का दौरा किया, उसके बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारी आए और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"
