हिंदू लड़की से दोस्ती करने पर मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई, बस स्टैंड से खींच सुनसान जगह ले गए आरोपी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 6, 2023, 09:41 PM IST

कर्नाटक पुलिस के पास जब मुस्लिम युवक के पीटे जाने की शिकायत पहुंची तो उसने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्नाटक में पहले से लव जिहाद के आरोपों के कई मामले सामने आ चुके हैं। सांप्रदायिक तनाव फैल चुका है, ऐसे में यह मामला दो समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकता है।

कर्नाटक में लव जिहाद के कई मामलों के बीच अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो दो समुदायों के बीच तनाव को भड़का सकता है। दरअसल एक मुस्लिम लड़के की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी गई है, क्योंकि उसने एक हिंदू लड़की से दोस्ती की थी। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

karnataka muslim beaten

कर्नाटक में मुस्लिम लड़के की पिटाई (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्य गांव में हिंदू समुदाय की एक लड़की से कथित तौर पर दोस्ती करने के आरोप में एक मुस्लिम युवक पर बेरहमी से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती इंस्टाग्राम पर मिले थे और आपस में बातचीत करने लगे थे। बाद में, उनके बीच दोस्ती हो गई थी।

End of Feed