Karnal: 10 रुपये के विवाद ने ली जान, ईंट-डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की हत्या; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरियाणा के करनाल में 10 रुपये के मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सब्जी विक्रेता संजय सैनी पर कथित तौर पर दो युवकों ने डंडों और ईंटों से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Karnal News: हरियाणा के करनाल जिले के बूढ़ाखेड़ा गांव में पैसों को लेकर हुआ मामूली विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। सब्जी की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे दो युवकों की 10 रुपये को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बुजुर्ग दुकानदार पर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Karnal Vegetable Seller Killed

करनाल में 10 रुपये के लिए हुए विवाद में बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव में भी लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। मृतक संजय सैनी की बेटी शिवानी ने बताया कि उनके पिता गांव की मुख्य सड़क के पास नाले के किनारे फल और सब्जी की दुकान चलाते थे। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी मां और बहनों के साथ दुकान पर मौजूद थीं। इसी दौरान दो युवक दुकान पर पहुंचे और लगभग 210 रुपये का सामान खरीदने के बाद केवल 200 रुपये देकर जाने लगे। जब परिवार ने बाकी 10 रुपये मांगे तो दोनों युवक नाराज हो गए और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

End of Feed