Kanjhawala Case:कंझावला केस की जांच तेज तर्रार महिला IPS अफसर शालिनी सिंह के हवाले, कई जटिल केस किए हैं सॉल्व

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 3, 2023, 05:31 PM IST

Kanjhawala case Investigation: कंझावला केस की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी IPS शालिनी सिंह इस केस की जांच करेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली के कंझावला केस ने लोगों में आक्रोश भर दिया है
  2. मामले की जांच IPS अधिकारी शालिनी सिंह कर रही हैं
  3. शाल‍िनी का शुमार काफी तेजतर्रार मह‍िला आईपीएस अफसरों में होता है

Kanjhawala case update: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मौत मामले की जांच दिल्ली पुलिस की विशेष सीपी शालिनी सिंह (Delhi Police Special CP) कर रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आदेश जारी कर शालिनी सिंह को इस मामले का जांच अधिकारी बनाया है, साथ ही कंझावला कांड पर जल्द से जल्द रिपोर्ट भी तलब की है, गौर हो इस कांड के बाद से लोग भारी आक्रोश में हैं।

Kanjhawala Case:कंझावला केस की जांच तेज तर्रार महिला IPS अफसर शालिनी सिंह के हवाले, कई जटिल केस किए हैं सॉल्व

1996 बैच की सी‍न‍ियर आईपीएस अध‍िकारी शाल‍िनी स‍िंह (IPS Shalini Singh) को मामले की जांच सौंपी गई है, शाल‍िनी इंटेल‍िजेंस ब्‍यूरो (IB) में तैनात रही हैं और अंडमान-निकोबार और पुडुचेरी में अहम पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।

End of Feed