Jharkhand: चूहों पर लगा भांग और गांजा 'निपटाने' का आरोप, अदालत में पुलिस ने किया अजब-गजब दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2024, 07:34 PM IST

Dhanbad News: अदालत में पुलिस ने दावा किया है कि जब्ती के बाद मालखाने में रखे भांग और गांजे को चूहों ने नष्ट कर दिया। ये अजब-गजब मामला झारखंड के धनवाद जिले से सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Jharkhand: झारखंड के धनबाद जिले के एक थाने में जब्त कर रखे गये 10 किलोग्राम भांग और नौ किलोग्राम गांजा को नष्ट करने का आरोप चूहों पर लगा है। संबंधित मामले से जुड़े एक वकील ने रविवार को बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी जिले की एक अदालत को दी।

Rats Destroyed The Cannabis

झारखंड में 19 किलो भांग-गांजा खा गए चूहे। (साभार- Freepik)

'चूहों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया भांग और गांजा'

अदालत द्वारा राजगंज थाने के प्रभारी अधिकारी को छह साल पहले जब्त किए गए भांग और गांजा को पेश करने का निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को एक रिपोर्ट सौंपी। अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चूहों ने थाने के मालखाने में रखे मादक पदार्थों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में थाने में मामला दर्ज किया गया था।

End of Feed