एक महिला, जिसके पति की जब मृत्यु हो गई तो उसने बेहतर जीवन और अपनी छोटी बच्ची की बेहतर परवरिश के लिए दूसरी शादी कर ली। महिला ने सोचा अकेले इस दुनिया में कैसे जिएगी, इसलिए उसने एक दूसरे मर्द को अपना दूसरा जीवनसाथी चुना, लेकिन महिला का दूसरा पति इतना हैवान निकला कि उसने अपनी ही सौतेली बेटी पर गंदी नजर डाल दी। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ है।
झारखंड में सौतेले पिता ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)
ये भी पढ़ें- बेटे से हुआ विवाद तो BJP विधायक के भाई ने सीधे छाती में मार दी गोली, मौके पर ही हो गई मौत
मां ने कराई सौतेले पिता के खिलाफ FIR
झारखंड के कोडरमा जिले से मानवीय रिश्ते को शर्मसार करने वाली ये खबर आई है। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ एक दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी।
2016 में पहले पति की हो गई थी मौत
पुलिस के अनुसार, महिला ने एफआईआर में कहा है कि वर्ष 2016 में उसके पहले पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद उसने अपनी बेटी और खुद की बेहतर परवरिश के लिए दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद उसने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया।
डेढ़ साल पहले बेटी ने मां को बताई थी शोषण की बात
करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी बड़ी बेटी ने एक दिन सौतले पिता द्वारा यौन शोषण की शिकायत की। महिला इस शिकायत पर हतप्रभ थी। लोकलाज के कारण चुप रहते हुए उसने बेटी को नानी के घर भेज दिया। महिला ने बताया है कि कुछ दिन पहले उसका पति शिकायतकर्ता के मायके पहुंच गया और बेटी को जबरन वापस ले आया। इसके बाद वह फिर से उससे दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर उसने 15 वर्षीया बेटी के साथ कई बार मारपीट भी की।
आखिरकार मां ने दर्ज कराई शिकायत
अंततः पीड़िता की मां ने कोडरमा जिले की बाल संरक्षण इकाई और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद डोमचांच थाने की पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
