300 लग्जरी होटलों में रुका लेकिन 1 रुपए भी नहीं दिया, चार्ल्स शोभराज की स्टाइल में लगाता था चूना, अब हुआ अरेस्ट

पुलिस का कहना है कि आरोपी बिंगसन जॉन अलग-अलग पहचान के साथ लग्जरी होटलों में चेक-इन करता था। कभी वह टूरिस्ट गाइड, कभी अंग्रेजी का अध्यापक तो कभी योग प्रशिक्षक के रूप में कई दिनों तक होटलों में रहते हुए वहां की सुविधाओं का सुख उठाता था और फिर मौका देखकर बिना बिल चुकाए वहां से चुपके से निकल जाता था।

Tamil Nadu news : तमिलनाडु में फर्जीवाड़े का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां 69 साल के एक व्यक्ति को 300 से ज्यादा लग्जरी होटलों को कथित रूप से ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 30 साल तक देश के अलग-अलग पंच सितारा होटलों में रुका लेकिन कहीं भी पैसे का भुगतान नहीं किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी होटलों में रुकने के लिए फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल करता था और फिर बिल का भुगतान किए बगैर वहां से रफू-चक्कर हो जाता था। इस व्यक्ति की तुलना महाठग चार्ल्स शोभराज से की जा रही है।

Bingson John

फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करता था जॉन। तस्वीर-AI

रायपुर के हयात होटल से कीमती लैपटॉप भी ले गया

पुलिस का कहना है कि आरोपी बिंगसन जॉन अलग-अलग पहचान के साथ लग्जरी होटलों में चेक-इन करता था। कभी वह टूरिस्ट गाइड, कभी अंग्रेजी का अध्यापक तो कभी योग प्रशिक्षक के रूप में कई दिनों तक होटलों में रहते हुए वहां की सुविधाओं का सुख उठाता था और फिर मौका देखकर बिना बिल चुकाए वहां से चुपके से निकल जाता था। कई बार वह होटलों की बेशकीमती वस्तुओं पर भी हाथ साफ कर देता था। जॉन की ठगी का हालिया शिकार रायपुर का हयात होटल बना। यहां वह दो दिनों तक रुका और बिना 63,755 रुपए के बिल का भुगतान किए बगैर वहां से निकल गया। पुलिस का कहना है कि वह होटल से 1.48 लाख रुपए कीमत का लैपटॉप भी अपने साथ ले गया।

End of Feed