Indian Navy का बड़ा ऑपरेशन, गुजरात के नजदीक समुद्र से 3300 किलो ड्रग्स बरामद, ईरान-पाकिस्तान से कनेक्शन

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 28, 2024, 11:11 AM IST

गुजरात के आतंकवादी रोधी दस्ते ने भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ संयुक्त अभियान में मंगलवार को राज्य के तटीय क्षेत्र में एक ईरानी नौका को रोका और उसके चालक दल के चार ईरानी सदस्यों को हिरासत में लिया जो ये ड्रग्स ले जा रहे थे।

भारतीय नौसेना ने गुजरात के नजदीक समुद्र में एक बहुत बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। एनसीबी के साथ दिए गए इस संयुक्त ऑपरेशन में अबतक का सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है। इसके साथ ही पांच विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस खेप का कनेक्शन पाकिस्तान और ईरान से सामने आ रहा है।

indian navy

एनसीबी और इंडियन नेवी ने 3100 किलो ड्रग्स किया बरामद

End of Feed